उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Roadways Bus : यूपी रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, किराए में बंपर कटौती

दस प्रतिशत किराया कम होने से राजधानी बसों में पैसेंजरों की संख्या में इजाफे की बात अफसर बता रहे हैं। इसी क्रम में निगम प्रशासन की ओर से एसी बसों जनरथ, शताब्दी, वोल्वो आदि का किराया कम करने का निर्णय लिया गया, जिसे शनिवार से लागू कर दिया गया। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

यूपी रोडवेज की एसी बसों का किराया शनिवार से कम कर दिया गया। टिकटों के दाम दस प्रतिशत कम किए गए हैं। अब साधारण बसों का किराया कम करने की तैयारी अफसर कर रहे हैं। यह सात प्रतिशत कम किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी से नई दरें लागू कर दी जाएंगी

फरवरी, 2023 को परिवहन निगम प्रशासन की ओर से नुकसान का हवाला देते हुए किराए में बढ़ोत्तरी की गई थी। हालांकि जब निगम की ओर से यात्रियों की संख्या व टिकटों से हुई आय का आंकलन कराया गया तो नतीजे सिफर रहे। मसलन, यात्रियों की संख्या में उम्मीद के अनुसार वृद्घि नहीं नजर आई। यही वजह रही कि जिन राजधानी बसों का किराया सामान्य बसों से दस प्रतिशत अधिक था। यात्री नहीं मिलने के कारण उनका किराया भी निगम प्रशासन को कम करना पड़ा।

 

Related Articles

Back to top button