बिहार विधान मंडल:: नीतीश कुमार ने मांगी माफी, सदन में भाजपा का हंगामा;
सीएम बोले- यह लोग अंड-बंड बोल रहा

बिहार शिवानी सिंह समाचार लेखक
बिहार News : शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा में हंगामा की संभावना हैं। भाजपा सीएम नीतीश कुमार को घेरने की तैयारी कर चुकी है।
विधानसभा की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद फिर से शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि आप सत्ता पक्ष की ओर एक तरफा कार्यवाही करते हैं। हम आसन का सम्मान करते हैं। विजय सिन्हा ने पूछा कि क्या लोकतंत्र के मंदिर में सेक्स एजुकेशन शब्द का इस्तेमाल करना उचित है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को माफी मांगना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि विपक्ष अपना काम करना चाहता है कि लेकिन नेता प्रतिपक्ष उन्हें काम नहीं करने देते हैं। नेता प्रतिपक्ष सदस्यों को ऐसे-ऐसे करते रहते हैं। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आपके और नेता प्रतिपक्ष के पहले मैं भी आसन पर पांच साल रह चुका हूं। मेरी मांग है कि नेता प्रतिपक्ष ने जो आसन पर आक्षेप लगाया है उसे कार्यवाही से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जब कल बोल रहे थे जब नेता प्रतिपक्ष और भाजपा को खराब नहीं लगा था। रात में जब दिल्ली से डांट पड़ी तो इनको खराब लगा। आज दिल्ली के आदेश पर काम कर रहे हैं। भाजपा विधायक फिर से हंगामा करते रहे। हंगामा बढ़ते देख शाम 4:50 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सीएम नीतीश कुमार बोले- अपनी बात पर शर्म कर रहा हूं
विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी भाजपा ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध के बीच में सदन में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर इस तरह की बात से किसी को ठेस पहुंचा है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं। हम तो अपनी बात पर शर्म प्रकट कर रहे हैं। मैंने तो विधानसभा में भी कह दिया। हमलोग तो महिला के हित में काम करते आए हैं। महिला को कितना ज्यादा शिक्षा मिला है। महिलाओं को शिक्षा के चलते किस तरह आबादी घट रही है। और अगर हमसे कोई गलती शब्द निकल गया तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। भाजपा के हंगामे पर झल्लाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह लोग जो अंड-बंड बोल रहा है। हमको तो लगता है कि इसको कहा गया है कि इतना काम हो रहा है कि बिहार में इसका विरोध करो। इसकी निंदा करो और इसके खिलाफ काम करो। इसलिए यह लोग ऐसा कर रहा है। मैंने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरे मुंह से अगर असभ्य बात निकली तो मैं फिर से माफी मांगता हूं। इसके बाद भाजपा के हंगामे को देखते हुए विधानपरिषद की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेमेरी लॉस हो चुकी है
इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेमेरी लॉस हो चुकी है। उनकी याददाश्त कमजोर हो चुकी है। उनका मेडिकल जांच होना चाहिए। मुख्यमंत्री सदन में बैठने योग्य नहीं है। उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सदन और बिहार की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं। बिहार की मां बहने और सदन में बैठे विधायकों का सिर शर्म से झुक चुका है। पहले विधानसभा और फिर दो घंटे के बाद विधान परिषद में इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी गलत है। मुख्यमंत्री को फौरन इस्तीफा देना चाहिए। तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के बयान को सेक्स एजुकेशन कहते पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को सेक्स एजुकेशन का ज्ञान नहीं हैं। उनके बारे में पूरा बिहार जानती है। विजय सिन्हा ने कहा कि कत्ल करके माफी मांगने का काम नहीं चलेगा। आप जिम्मेवारी वाले पद पर बैठे हैं। संवैधानिक पद की जिम्मेदारी का पालन नहीं करेंगे तो फौरन कुर्सी का त्याग कर दें।
भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया। सीएम नीतीश कुमार ने महिला विधायकों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं जन्म दर पर बोल रहा था। लड़कियों की शिक्षा पर बोल रहा था। लेकिन, इसके बावजूद अगर किसी की भावना आहत हुई तो मैं माफी मांगता हूं। नीतीश कुमार द्वारा माफी मांगने पर भी भाजपा विधायक नहीं मानें। इसके बाद सीएम नीतीश विधान परिषद् के रास्ते सदन में गए।
बिहार विधान मंडल: नीतीश कुमार ने मांगी माफी, सदन में भाजपा का हंगामा; सीएम बोले- यह लोग अंड-बंड बोल रहा
बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन यानी मंगलवार को सदन में जातीण गणना की आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश हुई। सीएम नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, शादी और जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया जो कि वायरल हो रहा है। इस पर वह ट्रोल भी हो रहे। भाजपा इस मुद्दे को लेकर आज भी सदन में हंगामा करने वाली है। भाजपा नेताओं के बयान से साफ हो चुका है कि वह सीएम नीतीश कुमार से बयान से काफी शर्मिंदा हैं। भाजपा नेता तो सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इधर, सदन में आज कई बिल पेश हो सकते हैं। महागठबंधन की सरकार इसे मंगलवार को ही पेश करने वाली थी। लेकिन, आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश होने के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं महागठबंधन की ओर से विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। सत्र के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधान मंडल दल की यह बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी।



