जौनपुर बदलापुर में विकास निषाद ने की ₹28,500 की ठगी
पीड़ित ने बदलापुर व बक्सा थाने में दी शिकायत, जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराया मामला

जौनपुर। शादी समारोह की बुकिंग के नाम पर ₹28,500 की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम- औका, पोस्ट- सरायहरखू, जिला- जौनपुर निवासी नीरज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि शादी की विभिन्न व्यवस्थाओं के नाम पर रकम लेने के बाद न तो बुकिंग की गई और न ही पैसे वापस किए गए। इस संबंध में उन्होंने बदलापुर कोतवाली में लिखित शिकायत देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार, उनके छोटे भाई का विवाह 24 नवंबर 2026 को निर्धारित है। विवाह के लिए डीजे, बैंड-बाजा, रथ, आर्टिका कार, विंटेज कार तथा अन्य व्यवस्थाओं की बुकिंग के नाम पर विकास निषाद, निवासी पट्टीदयाल, थाना बदलापुर ने अलग-अलग तिथियों में गूगल पे एवं नकद के माध्यम से कुल ₹28,500 प्राप्त किए।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूरी राशि लेने के बावजूद कोई बुकिंग नहीं की गई। जब भुगतान की गई रकम वापस मांगी गई तो आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया, धमकी दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
पीड़ित ने इस मामले की सूचना कोतवाली बदलापुर तथा थाना बक्सा में दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने प्रशासन से ठगी की गई ₹28,500 की राशि वापस दिलाने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।



