उत्तर प्रदेशगाजीपुर

खुले में शौच करने के लिए मजबूर ग्रामीण। प्रशासन कर रहा नजरअंदाज

केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान योजना की खुलती पोल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ
गाजीपुर । सादात।(जस्ट एक्शन) ग्रामीणों को खुले में शौचमुक्त, स्वच्छ और साफ बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान योजना के बावजूद आज भी लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।
बता दें कि सादात ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बिजहरी के कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वे आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। जबकि कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत होने पर भी उन्हें सरकारी शौचालय का लाभ दिया गया है। गांव बिजहरी निवासी उमाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन हमारे अलावा शिवपूजन पांडेय व अन्य कई लोगों के घरों में शौचालय नहीं है। ब्लॉक के सचिव के अलावा ग्राम प्रधान ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे मजबूरन खुले में शौच करना पड़ रहा है। बारिश और ठंड के मौसम में काफी परेशानी होती है। इससे गंदगी भी फैलती है। बता दें कि उमाशंकर तिवारी और शिवपूजन पांडेय दोनों बुजुर्ग हैं और उनके घर में कोई नौकरी करने वाला भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button