UP में बंद होंगे ये शराब के ठेके, सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

UP New Excise Liquor Policy : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शराब की नीति में कई बड़े बदलाव किए हैं। दरअसल, यूपी में सरकार ने इन तीन जगहों के पास शराब के ठेकों को बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अब सवाल उठता है कि क्या सरकार की इस नई नीति की वजह से शराब महंगी हो जाएगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से…..
HR Breaking News (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे आदि के नजदीक की शराब दुकानें बंद करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध शराब बनाने व बेचने पर सख्त से सख्त कार्यवाही व सघन निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन जगहों पर शराब बेचने की कोई भी दुकान ना हो।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शराब नीति में अहम बदलाव करने जा रही है. शराब नीति पर कई बदलावों को कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है।
इसके बाद अब शराब की आम दुकानों को भी मॉडल शॉप में बदला जा सकेगा. साथ ही अब साल में दो दिन शराब की दुकानें एक घंटे ज्यादा खुली रहेंगी। ये शराब नीति 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए रहेगी. हालांकि, इसके कुछ नियम अभी से लागू हो जाएंगे।
नई एक्साइज पॉलिसी में रेलवे और मेट्रो स्टेशन के बाहर भी शराब बेचने का प्रावधान किया गया है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का मानना है कि शराब पीना अच्छा है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो फिर ऑफिस में शराब को बेचने की अनुमति दे दी जानी चाहिए.



