उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुल्तानपुर जिला कारागार में बंदी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला कारागार में एक बंदी की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद के अनुसार मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने पहले एक मामले में जेल भेजा गया था और बैरक संख्या तीन में निरुद्ध था।

घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह और कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button