अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

गांव का बेटा कर्नाटक में बना मौसम वैज्ञानिक क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्कर्ष अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजन को दिया

तारुन अयोध्या।
तारुन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी राम शंकर जयसवाल के बेटे उत्कर्ष जायसवाल ने कर्नाटक में मौसम वैज्ञानिक बनकर गांव सहित अयोध्या जिले का नाम रोशन किया है। युवक की इस कामयाबी पर गांव सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार व्यक्त किया है।
उत्कर्ष के चाचा कृष्ण प्रसाद जायसवाल ने बताया कि उत्कर्ष विद्यानगर में भारत मौसम विज्ञान विभाग में वैज्ञानिक सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है। उत्कर्ष की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर अयोध्या, आगे इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अनिल सरस्वती इंटर कॉलेज अयोध्या तो स्नातक परास्नातक कोदैला से किया हैं।उत्कर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजन और ताऊ कृष्ण प्रसाद जायसवाल को दिया है।

Related Articles

Back to top button