उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला से रेप कर जबरन धर्म परिवर्तन करने के दबाव में गाज़ीपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दुराचार के बाद धर्म परिवर्तन के दबाव में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 

नृपेंद्र विक्रम सिंह

लखनऊ। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले इंजीनियर को गाज़ीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंजीनियर के खिलाफ गाज़ीपुर थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाज़ीपुर पुलिस ने बताया मड़ियांव थाना क्षेत्र के शेरवानी नगर निवासी निहाल उर्फ सैयद अब्दुल अलीम जाफरी पुत्र सैयद वकार अली को नोएडा सेक्टर 64 से पकड़ा गया है। आरोपी ने गाजीपुर निवासी महिला से फेसबुक से दोस्ती की थी,मुलाकात के दौरान आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुराचार किया, फिर यौन शोषण करता रहा,फिर महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। गाज़ीपुर पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को नोएडा से पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button