अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

शिवनाथ गोस्वामी तारुन ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ के दुबारा अध्यक्ष चुने गये

तारुन ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

तारुन अयोध्या।

उ0प्र0 राज्य सफाई कर्मचारी संघ के तारुन ब्लाक अध्यक्ष पद पर रविवार को हुये चुनाव मतदान में अपने निकटतम प्रत्त्याशी अनिल कुमार शास्त्री को कड़े मुकाबले की टक्कर में चार मतों से मात देकर शिवनाथ गोस्वामी दुबारा अध्यक्ष चुन लिए गये। रविवार को कड़ी
गहमा गहमी के बीच दो प्रत्त्याशियो के बीच कड़े मुकाबले में हुये मतदान में कुल 145 मत के सापेक्ष 143 मत पड़े। एक मत अबैध पाया गया। जबकि दो कर्मियों ने मतदान में हिस्सा नही लिया। कुल पड़े मतों में शिवनाथ गोस्वामी को 72 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल शास्त्री को 68 मत मिले।
संघ के चुनाव अधिकारी श्रीराम मौर्य तथा सहायक चुनाव अधिकारी राम सुधार यादव,एवं बविता राज सुनील कुमार विश्वकर्मा बीरेंद्र वर्मा रहे। सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चले मतदान में 143 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। यह चुनाव तारुन ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। उधर रनर प्रत्त्याशी रहे अनिल शास्त्री ने कहा कि संगठन हित मे उनकी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी।उन्होंने समर्थकों के प्रति अपना आभार जताया।
इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष शिवजी वर्मा ,मंत्री कमला प्रसाद यादव,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार यादव,रमाकांत वर्मा,सुशील कुमार ,राकेश द्विवेदी, अनिल वर्मा, ओम प्रकाश ,अवध कुमार, ब्रिज किशोर,सीताशरण पटेल ,मुन्दरलाल,राम तीरथ गौड़, कृष्ण कुमार चैरसिया,अनन्त राम निषाद, राकेश वर्मा, चंदभान वर्मा,ओम प्रकाश निषाद, शिव कुमार निषाद रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button