उत्तर प्रदेशटेक-ऑटोधर्म-आस्थाराज्यसहारनपुर

सहारनपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जामा मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नमाज से पहले एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जुमे की नमाज दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई और 1:20 बजे पूरी हो गई। इसके बाद अकीदतमंद धीरे-धीरे मस्जिद से बाहर निकलते रहे। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली और शहर में शांति व्यवस्था बनी रही।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button