
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम में आए बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश के दौरान जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली गिरने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है, जबकि रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूनम रिपोर्ट



