
नई दिल्ली। जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के प्रशासनिक आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने सहमति दे दी है और मामले की आज ही सुनवाई होने की संभावना है।
याचिकाकर्ता ने अदालत से इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश को रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि इंटरनेट सेवाएं बंद करने से आम लोगों, छात्रों, व्यापारियों और अन्य आवश्यक सेवाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने का निर्णय लिया है। सुनवाई के दौरान अदालत केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से इंटरनेट बंद करने के फैसले के आधार और आवश्यकता पर जवाब मांग सकती है।
अब सभी की नजरें दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत इस मामले में महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर सकती है। पूनम रिपोर्ट



