देशभर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर है। 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹200 से अधिक की कटौती की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹202 सस्ता हुआ है, जबकि कोलकाता में ₹209 की कटौती की गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत कम होने की उम्मीद है।
तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार और अन्य कारकों के आधार पर LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हाल के महीनों में वैश्विक परिस्थितियों के कारण कमर्शियल LPG महंगा हुआ था, लेकिन अब कीमतों में आई इस कटौती से कारोबारियों को राहत मिलेगी। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल रसोई गैस की कीमतें यथावत रखी गई हैं।
Poonam Report



