अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल सिग्देल आज से चीन के दौरे पर

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की चीन की आधिकारिक यात्रा रविवार से शुरू हो गई है। सेना प्रमुख बनने के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नेपाली सेना मुख्यालय के अनुसार, जनरल सिग्देल 13 से 19 सितंबर तक चीन में रहेंगे। वह रविवार को एयर चाइना की उड़ान से चेंगदू के लिए रवाना हुए। चीन ने एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 100 से अधिक देशों के सेना प्रमुखों और सैन्य प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। जनरल सिग्देल इसी कार्यक्रम में नेपाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन पहुंचे हैं।

नेपाल और चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता जैसे क्षेत्रों में पहले से सहयोग होता रहा है। ऐसे में नेपाली सेना प्रमुख की यह यात्रा दोनों देशों के सैन्य संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जनरल सिग्देल 19 सितंबर को नेपाल लौटेंगे। उनकी यात्रा को क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों और पड़ोसी देशों के साथ नेपाल के सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button