अन्तर्राष्ट्रीयअयोध्याउत्तर प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की एक और मूर्ति की तस्वीर आई सामने

रामलला की सफेद संगमरमर की आकर्षक मूर्ति प्रथम तल पर होगी स्थापित

अयोध्या

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अब एक और मूर्ति की तस्वीर सामने आई है। यह उन तीन मूर्तियों में से एक है जिसे मंदिर में स्थापित करने के लिए बनाया गया था। सफ़ेद मार्बल से तैयार यह मूर्ति भी काफी आकर्षक है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस सफ़ेद रंग की रामलला की मूर्ति को मंदिर के प्रथम ताल पर स्थापित किया जाएगा।

यह मूर्ति उन्हीं तीनों में से एक है जो प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनाई गई थी। इस मूर्ति को सत्य नारायण पांडे ने बनाया है। इस मूर्ति में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों को भी दर्शाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मूर्ति प्रथम तल पर स्थापित की जाएगी। सफ़ेद मार्बल से बनी यह मूर्ति भी काफी मनमोहक है। इसमें भी पांच वर्ष के रामलला की अलौकिक झलक देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि रामलला की जिस मूर्ति का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है उसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाई है। अरुण योगिराज की मूर्ति शालिग्राम पत्थर से बनाई गई है और उसका वर्ण श्यामल है। वाल्मीकि रामायण में प्रभु राम के श्यामल वर्ण की बात कही गई है। इसी वजह से इस मूर्ति का चयन किया गया।

Related Articles

Back to top button