अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशओपिनियनटेक-ऑटोमनोरंजनराज्यराष्ट्रीयलखनऊलाइफस्टाइल

मिसेज इंडिया 2025 का खिताब जीतकर लखनऊ की डॉ. निमिषा सोनकर ने बढ़ाया शहर का मान

निमिषा सोनकर जैसी महिलाएं समाज में प्रेरणा की मिसाल हैं, जो सौंदर्य और सेवा—दोनों का संगम हैं

दिल्ली/लखनऊ (जस्ट एक्शन)। राजधानी लखनऊ की डॉ. निमिषा सोनकर ने अपनी प्रतिभा, सौम्यता और समाजसेवा के जज़्बे से देशभर में नाम रोशन किया है। उन्हें दिल्ली में आयोजित बी एंड बी मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025 (सीज़न 5) प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता ब्यूटी एंड बेस्ट मैगजीन और प्राइम मीडिया कम्युनिकेशन्स, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी।

डॉ. निमिषा सोनकर वर्तमान में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं बल्कि समाज सेवा, कविता और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। अस्पताल में जब भी कोई गरीब या जरूरतमंद मरीज सहायता के लिए पहुंचता है, वे पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से उसकी मदद करती हैं।

उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सच्चा सौंदर्य केवल रूप में नहीं, बल्कि कर्म, संवेदना और आचरण में निहित होता है।
डॉ. सोनकर एक कवियत्री और कुशल संचालिका भी हैं। वे अपनी सरल और प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से जीवन के विभिन्न रंगों और अनुभवों को शब्द देती हैं। उनके संचालन में कोई भी कार्यक्रम ऊर्जा, गरिमा और रोचकता से भर जाता है।

मिसेज सोनकर के दो बेटे — पनव (10 वर्ष) और अनव (6 वर्ष) — हैं, जो उनकी प्रेरणा का मुख्य स्रोत हैं।
कार्यक्रम की आयोजक मिसेज प्रीति गुप्ता ने कहा, “निमिषा सोनकर जैसी महिलाएं समाज में प्रेरणा की मिसाल हैं, जो सौंदर्य और सेवा—दोनों का संगम हैं।”

इस उपलब्धि से लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश ने गर्व का अनुभव किया है।
डॉ. निमिषा सोनकर ने सिद्ध कर दिया है कि “वास्तविक सौंदर्य वही है, जो समाज के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा बन जाए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button