उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, पप्पू यादव के चलते छोड़ा साथ; RJD को लेकर पार्टी को चेताया

चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने का प्रमुख कारण राजद और पप्पू यादव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस नेता के साथ छोड़ने से कांग्रेस को कुछ जगहों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।

पटना। Lok Sabha Elections चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने पार्टी छोड़ दी है। राजद (RJD) से कांग्रेस के गठबंधन और पप्पू यादव (RJD) की पार्टी में इंट्री को उन्होंने पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण बताया है।

इसके साथ उन्होंने बिहार में जंगलराज के लिए कांग्रेस को भी दोषी बताया है। क्योंकि उसने राजद का साथ दिया है। अनिल ने कहा कि अगर राजद इस चुनाव में चार-पांच सीटें जीत गई तो बिहार में जंगलराज का बनने माहौल लगेगा।

 

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा या किसी दूसरे दल में जाने की संभावना से इन्कार कर दिया, लेकिन सोनिया-राहुल के नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में अंतर के कारण ही देश में कांग्रेस अस्वीकार्य होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button