उत्तर प्रदेशगाजीपुरराज्य

आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन

रामलीला में सीता स्वयंवर का मनोरम दृश्य दिखाया गया

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ गाजीपुर

गाजीपुर।भांवरकोल ( जस्ट एक्शन) क्षेत्र के मनिया गांव में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान मे आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का मनोरम दृश्य दिखाया गया। धनुष यज्ञ में दूर – दराज से राजा – महाराज स्वयंवर में भाग लेने आते है। कई राज्यों से आए राजा जब इस धनुष को भंग नही कर पाते तो फिर भगवान श्रीराम जैसे ही धनुष तोड़ते है। तुरन्त सीता माता उनके गले में वर माला डाल देती है। कलाकरो के मंचन को देखकर लोग सिया वर रामचंद्र की जय के जयकारे लगाने लगते है। रामलीला में सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और जयमाला व विवाह का दृश्य दिखाया गया। श्री राम शिव धनुष के समीप पहुंचकर धनुष को प्रणाम करते है। और एक ही झटके में धनुष उठाकर भंग कर देते है। जिसके साथ ही शंख और घण्टे बज उठते है। और पुष्प वर्षा के बीच जयमाला के साथ सियाराम शादी के बंधन के बंध जाते हैं। इस मौके पर राम आशीष कुमार, लक्ष्मण शिवम कुमार, भरत हंसराज ,शत्रुध्न ऋषभ पांडेय, परशुराम विशाल सिंह ,सीता विकास कुमार, मांडवी मुकेश ,उर्मिला रोशन गुप्ता, राजा दशरथ जयशंकर प्रसाद, विश्वामित्र सजंय प्रजापति,अजय चौहान आदि लोगो ने कलाकारों ने भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button