उत्तर प्रदेशहमीरपुर

उप जिलाधिकारी ने वितरित की दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल व व्हील चेयर

मौदहा। नगर के खंड शिक्षा कार्यालय में आधा सैकड़ा से अधिक दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, ब्रेल किट सहित अन्य उपकरण उपजिला अधिकारी ने वितरण किया। उपकरण किट पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा।
समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हेतु उपकरण वितरण शिविर का आयोजन मौदहा के ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें उप जिला अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरणों का वितरण किया गया। जिसमें 13 ट्राई साइकिल, 19 व्हील चेयर, 9 रोलेटर, 1 सीपी चेयर, 5 ब्रेल किट, 3 सुगम्यकेन, 42 हियरिगं, 14 कैलीपर, 2 बैसाखी सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, लखनलाल साहू , एलिम्को कानपुर से आए हरिशंकर सिंह, रामानंद, अमर बहादुर, मोहन, प्रांजल, समेकित शिक्षा के स्पेशल एजुकेटर अनूप पांडे, अजीत सचान, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, उदय नारायण, अंजू देवी, संयोगिता, हरीराम सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। दिव्यांग बच्चों ने उपकरण पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button