उत्तर प्रदेशधर्म-आस्थाराज्यसम्भल

हयातनगर के सिद्धपीठ श्री चामुंडा मंदिर में हुई महामाई की महाआरती

जस्ट एक्शन संवाददाता

ब्यूरो चीफ मनसाफ कुमार

हयातनगर। में हुई माता रानी की महाआरती ब्रह्म मुहुर्त में ही देवी मंदिरों में दर्शन को श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद मांगा। ब्रह्ममुहुर्त में ही देवी भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना कर रोग और शोक नाश की कामना की गई। मां को धूप, दीप, नैवद्य, पान, सुपारी और चुनारी चढ़ाकर परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मैया के जयकारों के बीच मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की ध्वनि गूंज उठी। भक्तों ने तीसरे दिन भी उपवास रखा और पूरे मनोयोग से माता रानी का ध्यान किया। दुर्गा कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में मां की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया जिसमें तमाम श्रद्धालु शामिल रहे। शाम को मां चामुंडा की महाआरती का आयोजन किया अन्य मंदिरों में भजन-कीर्तन हुआ, मां के जयकरों को मंदिर गूंज उठे। उधर चौथे नवरात्र रविवार को भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की और मंदिरों में जलाभिषेक किया। नगर के प्रसिद्घ चामुंडा मंदिर में महिलाओं ने मां की आरती कर पूजा की और फिर जल चढ़ाया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है।

Related Articles

Back to top button