उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबरराज्यलखनऊ

जौनपुर: पत्नी ने पति के दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, महिला हिरासत में, युवक गंभीर

कम्मरपुर (डकहा) गांव में देर रात घटी दर्दनाक घटना, प्रेम-संबंध के शक में महिला ने चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

जौनपुर। जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के कम्मरपुर (डकहा) गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक विवाहित महिला ने अपने पति के दोस्त को घर बुलाया और किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

घटना के बाद घायल युवक चीखता हुआ गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँचे और तुरंत उसे अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पर सरपतहा पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-संबंध और निजी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी, लेकिन विवाद कैसे बढ़ा, यह जांच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button