दिल्लीबड़ी खबरराज्य

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मल्टी-लेयर सुरक्षा, हर चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख

नई दिल्ली

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इस बार सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर सिस्टम लागू किया गया है, ताकि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे। परेड रूट से लेकर संवेदनशील इलाकों तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूरे शहर में हजारों की संख्या में CCTV कैमरे, ड्रोन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इन्हें कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटर किया जाएगा। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गणतंत्र दिवस परेड के आसपास के क्षेत्रों में एंटी-ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर टीम और क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। बिना पहचान पत्र के परेड रूट के आसपास प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा का यह मजबूत घेरा देश की आन-बान-शान के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बनाया गया है।

पूनम रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button