अमरोहाअमेठीअम्बेडकरनगरअयोध्याअलीगढ़आगराआज़मगढ़इटावाउत्तर प्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकासगंजकुशीनगरकौशांबीगाजियाबादगाजीपुरगोण्डागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफ़र्रूख़ाबादफिरोजाबादबड़ी खबरबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबाँदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरभदोहीमऊमथुरामहराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीराज्यरामपुररायबरेलीलखनऊलखीमपुर खीरीललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहांपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसम्भलसहारनपुरसिद्धार्थनगरसीतापुरसुलतानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरसहापुड़

यूपी के सभी 75 जिलों में 23 जनवरी को एक साथ ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन, लाइटें करनी होंगी बंद

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 23 जनवरी को एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान सायरन बजेंगे और निर्धारित समय के लिए लाइटें बंद रखनी होंगी। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार 23 जनवरी की शाम तय समय पर सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर लाइटें बंद कर दी जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया एक मॉक ड्रिल के तहत होगी।

इस ब्लैकआउट अभ्यास में पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में विभागों के बीच तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को जांचना है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ब्लैकआउट और सायरन को लेकर घबराएं नहीं। यह केवल एक अभ्यास है। लोगों से सहयोग करने और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया है।

पूनम रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button