यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की मौत; CM ने दिए मुआवजे के निर्देश

Uttar Pradesh में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अचानक बदले मौसम के कारण कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा देखने को मिला है, जहां लोग खुले में होने के कारण इसकी चपेट में आ गए।
सूत्रों के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
इस घटना पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।
(Poonam Report)



