खेल-खिलाड़ीमनोरंजन
आकाश दीप ने धोनी, कोहली और रोहित को शादी में क्यों नहीं बुलाया? खुद बताई वजह

भारतीय तेज गेंदबाज Akash Deep ने अपनी शादी में Virat Kohli, Rohit Sharma और MS Dhoni को नहीं बुलाने की वजह मजाकिया अंदाज में बताई।
शादी के दौरान जब एक मेहमान ने उनसे पूछा कि उन्होंने कोहली, रोहित और धोनी को क्यों नहीं बुलाया, तो आकाश दीप हंसते हुए बोले, “शादी हो पाएगा यहां बनारस में?”
उनके इस जवाब का मतलब था कि अगर इतने बड़े क्रिकेट सितारे शादी में आते, तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती और शादी का आयोजन संभालना मुश्किल हो जाता।
आकाश दीप की यह मजेदार प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने उनकी सादगी व हाजिरजवाबी की खूब तारीफ की।
हाल ही में आकाश दीप ने वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह किया। शादी में परिवार, करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए थे।
**(Poonam Report)**



