अन्यबड़ी खबरमिर्जापुर

यूपी: 12वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खबर, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 2,000 सीटें खाली

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग में दाखिले का इंतजार कर रहे 12वीं पास छात्रों के लिए अच्छी खबर है। AKTU की विशेष चरण की काउंसलिंग में राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में करीब 2,000 सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों को मिलाकर कुल खाली सीटों की संख्या करीब 74,395 बताई गई है।

इस विशेष काउंसलिंग में नए और पुराने दोनों राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा नए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। खास बात यह है कि 12वीं पास छात्रों को इस चरण में सीधे रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।

खाली सीटों में IET लखनऊ में 238, BIET झांसी में 247, KNIT सुल्तानपुर में 189 और कैश में 79 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा गोंडा, बस्ती, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर जैसे नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी सीटें उपलब्ध हैं।

काउंसलिंग के मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार, रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को 12 अगस्त तक चॉइस देनी है, जबकि 13 अगस्त को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।

इसलिए जिन 12वीं पास छात्रों को इंजीनियरिंग में प्रवेश लेना है, उनके लिए यह विशेष काउंसलिंग एक अहम मौका है। सीटें खाली रहने का एक कारण यह भी है कि पहले चरणों में सीट पाने वाले कुछ छात्रों ने बेहतर संस्थानों में प्रवेश मिलने के बाद अपनी सीट छोड़ दी।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button