बड़ी खबर

NALSAR विवाद: BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कानून के छात्रों से मांगी माफी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने NALSAR और अन्य कानून विश्वविद्यालयों के छात्रों की आलोचना के बाद माफी मांगी है। उन्होंने 15 अगस्त को जारी पत्र में कहा कि विवाद से जुड़े उनके किसी शब्द या पत्र से छात्रों की भावनाएं आहत हुई हों तो उन्हें इसका खेद है और वह माफी मांगते हैं।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब BCI ने NALSAR के 2026 बैच के कानून स्नातकों के अधिवक्ता के रूप में नामांकन पर अस्थायी रोक लगा दी थी। यह कदम छात्रों के उस अभियान के बाद आया था, जिसमें उन्होंने NALSAR के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत की प्रस्तावित भागीदारी पर आपत्ति जताई थी। BCI ने बाद में अपना फैसला वापस ले लिया।

इस कार्रवाई की कानून जगत और छात्रों की ओर से कड़ी आलोचना हुई। NALSAR और NLSIU के छात्रों तथा पूर्व छात्रों ने BCI चेयरमैन से सार्वजनिक और बिना शर्त माफी की मांग की थी।

अपने पत्र में मिश्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दीक्षांत समारोह में शामिल होना या नहीं होना छात्रों का अपना निर्णय होना चाहिए और किसी छात्र पर दबाव नहीं होना चाहिए।

मिश्रा ने विवाद को संवाद, निष्पक्षता और आपसी सम्मान के साथ सुलझाने की अपील की है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button