उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का बड़ा एलान, युवाओं के लिए शुरू होगी ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं के लिए ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम’ शुरू करने की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार और कारोबार के क्षेत्र में बेहतर अवसर और सहयोग उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। योजना के तहत युवाओं को रोजगार, उद्यम और व्यवसाय से जोड़ने पर जोर रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम योगी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, अवंती बाई और झलकारी बाई को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा और देश के विकास में हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

युवाओं के लिए इस नई पहल को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button