बड़ी खबर

देश में बारिश का कहर: अरुणाचल और सिक्किम में हालात गंभीर, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। IMD ने भी इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

अरुणाचल प्रदेश में मौसम का असर बेहद गंभीर दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के बीच डिबांग वैली में फ्लैश फ्लड से पांच सेना के जवानों के लापता होने की खबर है। वहीं अपर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है।

अनिनी क्षेत्र में बादल फटने के बाद बड़े भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से भी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं तथा प्रभावित इलाकों में प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

असम में भी लगातार बारिश और बाढ़ ने बड़ी चुनौती पैदा की है। 10 अगस्त तक राज्य में बाढ़ से 100 लोगों की मौत और लाखों लोगों के प्रभावित होने की रिपोर्ट सामने आई थी।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button