बड़ी खबर
पंतनगर: चलती बाइक में मोबाइल निकालना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में चलती बाइक से मोबाइल निकालने की कोशिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 33 वर्षीय अमित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अमित किच्छा से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। चुकटी देवरिया टोल प्लाजा और लालपुर के बीच मोबाइल की घंटी बजने पर उन्होंने बाइक रोकने के बजाय चलते वाहन से जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई।
अमित के परिवार में पत्नी और 11 माह का बेटा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
Poonam Report



