बड़ी खबर
बीयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 सितंबर तक मौका

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित थी। छात्रों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, 33 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 सितंबर तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Poonam Report



