खेल-खिलाड़ीटेक-ऑटोबड़ी खबर

शीतल देवी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में जीता गोल्ड

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ की 19 वर्षीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के स्टेज-III में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। यह उनका इस प्रतियोगिता में पहला व्यक्तिगत गोल्ड है।

शीतल ने फाइनल में कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान को शूट-ऑफ में हराया। मुकाबला निर्धारित तीरों के बाद बराबरी पर रहा, जिसके बाद शूट-ऑफ में शीतल ने निर्णायक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शीतल देवी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। शीतल ने इसी प्रतियोगिता की कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता है।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button