बिहारराज्य

दक्ष बनेंगे बच्चे, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

डुमरांव, संवाद सूत्र। प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को स्थानीय डायट सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की वर्तमान शैक्षणिक क्षमता के अनुरूप शिक्षण कराने की तकनीक और गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संभाग प्रभारी सुरेंद्र कुमार, जिला स्तरीय प्रशिक्षक संदीप कुमार आर्य, दुर्गामांगे, अश्विनी कुमार, रागिनी तिवारी एवं कंचन सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण के दौरान टीचिंग एट द राइट लेवल (Teaching at the Right Level-TARL) की अवधारणा और विद्यालयों में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चों को केवल उनकी कक्षा के आधार पर पढ़ाने के बजाय उनके वास्तविक सीखने के स्तर की पहचान करना जरूरी है।

इस दौरान भाषा और गणित विषयों से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। भाषा के क्षेत्र में ध्वनि व अक्षर पहचान, शब्द निर्माण, शब्द भंडार, माइंड मैपिंग और स्वतंत्र लेखन पर जोर दिया गया।

गणित में गिनती, जोड़-घटाव, गुणा-भाग और संख्या ज्ञान सहित गतिविधि आधारित गणितीय समझ विकसित करने की तकनीकों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षकों ने कक्षा में बच्चों की प्रगति का लगातार आकलन और अवलोकन करने पर भी विशेष जोर दिया। जिन बच्चों को अतिरिक्त सहयोग की जरूरत है, उन्हें व्यक्तिगत सहायता उपलब्ध कराने तथा समूह गतिविधियों में प्रत्येक बच्चे की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button