अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

अमेठी में बसपा की बूथ समीक्षा, 30 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

अमेठी के विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर एवं बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की स्थिति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर तैयारियां मजबूत करने की अपील की। संबंधित सेक्टर के अंतर्गत कुल 11 बूथ हैं।

समीक्षा कार्यक्रम के दौरान 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सदस्यता लेने वालों में 13 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ली है। कार्यक्रम में पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।

विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने बसपा को सर्वसमाज की पार्टी बताते हुए कहा कि संगठन सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए काम कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विश्वनाथ पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि बसपा अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की मजबूती और संगठन विस्तार को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने अपना पक्ष रखा।

इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्रा, मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद गौतम, जिला संयोजक वामसेफ संजीव भारती, शमशेर बौद्ध, राम अभिलाष बौद्ध, कोषाध्यक्ष कुलरोशन एडवोकेट, सेक्टर अध्यक्ष राजाराम, सेक्टर महासचिव भीमराव बौद्ध समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button