यूपी पुलिस के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, लोकभवन में होगा कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चयनित 912 अभ्यर्थियों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ स्थित लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
इन अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुछ चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।
पुलिस विभाग में इन नियुक्तियों को चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगला चरण माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से चयनित युवाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
Poonam Report



