उत्तर प्रदेशगाजियाबादबड़ी खबर

UPITS को लेकर सीएम योगी की युवाओं से अपील, कहा- नए बाजार और अवसर तलाशें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 को लेकर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और नए उद्यमियों से ट्रेड शो में भाग लेकर नए संपर्क, बाजार और रोजगार से जुड़े अवसरों को समझने की अपील की है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में कहा कि वर्ष 2023 में शुरू हुआ यह आयोजन प्रदेश के उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने की पहल है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, ओडीओपी और एमएसएमई के माध्यम से प्रदेश में चार करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद योजना से मिली सीख के आधार पर ओडीओसी जैसी नई पहल शुरू की गई है।

पाती में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के निर्यात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की भागीदारी और निवेश के 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर बनते हैं और इसका लाभ युवाओं को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्थानीय उत्पादों, प्रतिभा और उद्यमिता को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से आयोजन में उपलब्ध अवसरों को समझने, नए संपर्क बनाने और अपनी प्रतिभा के अनुरूप नए बाजार तलाशने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से उद्यमिता के प्रति जागरूक होने और अपने आसपास उपलब्ध संभावनाओं को पहचानने की बात कही। मुख्यमंत्री के अनुसार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश की स्थानीय क्षमता को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button