उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर के जाजमऊ में दो अवैध निर्माण सील, गज्जूपुरवा में गेस्ट हाउस का काम रुकवाया

कानपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से कार्रवाई की गई। बुधवार को केडीए की टीम ने जाजमऊ क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे दो निर्माणों को सील कर दिया। इसके अलावा गज्जूपुरवा में करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में चल रहे अवैध निर्माण और गेस्ट हाउस के निर्माण का काम भी रुकवा दिया गया।

केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने बताया कि बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के मामलों में प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

केडीए की प्रवर्तन टीम ने 150 फीट रोड जाजमऊ स्थित प्लाट संख्या 487-488 में करीब 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में हो रहे निर्माण को सील किया। केडीए के अनुसार यहां बरकत टैनर्स के प्रबंधक की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण कराया जा रहा था।

इसी तरह कंडिए कालोनी जाजमऊ में आइसा मस्जिद के पास करीब 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए गए निर्माण को भी सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण शाहिद, ताहिर और अन्य लोगों की ओर से बिना केडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए कराया जा रहा था।

गज्जूपुरवा स्थित प्लाट संख्या 1-बी, पार्ट में करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण और गेस्ट हाउस का काम चल रहा था। केडीए की टीम ने निर्माणकर्ता को नोटिस जारी करते हुए मौके पर चल रहा काम बंद करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर संबंधित निर्माणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रवर्तन जोन-1ए के प्रभारी अधिकारी अतुल राय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, रमाकांत, सुपरवाइजर और सुरक्षा दल मौजूद रहा।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button