उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के कार्यालय का शुभारंभ, 26 नवंबर से आयोजन

कानपुर में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मेले के कार्यालय का विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने मेले को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह मेला 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगाया जाएगा। मेले के आयोजन का उद्देश्य सेवा कार्यों, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाना बताया गया है।

कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर गुणवंत कोठारी ने कहा कि मेला समाज में सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि मेले के जरिए सेवा कार्यों से जुड़े संस्थानों और संगठनों को अपने कार्यों को व्यापक स्तर पर सामने रखने का मंच मिलेगा।

मेले में विभिन्न सेवा संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी। इसके माध्यम से संस्थाएं अपने सामाजिक और सेवा कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचा सकेंगी।

कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही मेले की व्यवस्थाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक श्रीराम, नीतू सिंह, अरविंद दीक्षित, अमरनाथ, नवेंदु शुक्ला, हरेंद्र मुरजानी, विनीत मिश्रा, ब्रजमोहन सिंह, राकेश तिवारी, सत्येंद्र मिश्रा, अंकित तिवारी, संजीव दीक्षित, शैलेंद्र दीक्षित और राहुल मिश्रा समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button