उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में सड़क मरम्मत में लापरवाही पर इंजीनियरों और एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत में लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और उनकी गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाएगी। ग्रामीण भी मरम्मत कार्य की स्थिति की जानकारी दे सकेंगे और फोटो-वीडियो के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य पाइपलाइन कार्य के बाद खराब हुई ग्रामीण सड़कों को समय पर दुरुस्त कराना है।

सरकार ने यह भी तय किया है कि 10 नवंबर के बाद सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर केवल काम करने वाली एजेंसी ही नहीं, बल्कि निगरानी और जिम्मेदारी संभालने वाले अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button