उत्तर प्रदेशगाजीपुर

टूट गया मां बाप का बुढ़ापे का लाठी बुझ गया घर का इकलौता चिराग।

खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में गिरकर फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर। (जस्ट एक्शन) भांवरकोल गांव निवासी शिव बहादुर यादव और माता मंजू देवी के इकलौता पुत्र अंकित यादव उम्र लगभग 16 वर्ष चार बहनों का एक भाई कल बीते बुधवार की शाम खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में गिरकर फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई पता चला है कि बीते कल शाम को शिव बहादुर यादव ट्रैक्टर मे रोटावेटर लगाकर किसी का खेत जोत रहे थे भांवरकोल ब्लॉक के पीछे जोतते समय तेल खत्म होने की संभावना को देखते हुए वह तेल लाने के लिए अपने इकलौते पुत्र अंकित को खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर पर बैठा कर गए जोतते समय अचानक वह ट्रैक्टर के नीचे गिर पड़ा और रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह उसका शरीर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई अगल बगल में धान की पिटाई कर रहे मजदूर अचानक गाड़ी का बंद होना और ड्राइवर का ना दिखाना संदेह होने पर दौड़कर ट्रैक्टर के पास पहुंचे तो देखा कि अंकित बुरी तरह से रोटावेटर में फस गया है । मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना थाने पर दिया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर रोटावेटर को खुलवाकर शाम करीब 6:30 बजे उसके शव को बाहर निकल गया उसके बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया बताया जाता है कि अंकित यादव कक्षा 11 का छात्र था जो की आत्मानंद इंटर कॉलेज टोडरपुर में पढ़ रहा था आकस्मिक मौत की खबर पर इंटर कॉलेज में 2 मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति की कामना की गई इकलौते पुत्र और भाई की मृत्यु की खबर पाते हैं मां और बहनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Back to top button