अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

121वीं चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई

किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया

 

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोककुमार वर्मा

अयोध्या।
संयुक्त किसान मोर्चा जिला कमेटी अयोध्या द्वारा किसानो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वी जयंती पर शहीद स्मारक स्थल बीकापुर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की गई ।
उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके रास्ते पर चलने के लिए उपस्थित किसानों ने संकल्प लिया ।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान मजदूर लोकतंत्र संविधान विरोधी है किसानों को एकजुट होकर अपने सम्मान की रक्षा करनी होगी और तानाशाह सरकार हटाना ही चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी संचालन कमला प्रसाद बागी तथा अध्यक्षता जिला संयोजक मायाराम वर्मा ने किया
कार्यक्रम में किसान नेता मायाराम वर्मा मोहम्मद इशहाक जिला मंत्री अवध राम यादव बाबूराम यादव कामरेड मायाराम वर्मा ,विष्णु देव वर्मा ,भागीरथ वर्मा दृगपाल वर्मा ,अंबरीश पटेल लक्ष्मण निषाद राम तिलक वर्मा, राम सुखपाल राजेंद्र वर्मा आशीष पटेल ,राम तेज वर्मा एडवोकेट मोहम्मद कासिम आदि किसान नेता मौजूद रहे ।वही दूसरी विकासखंड बीकापुर परिसर में इलाकाई विधायक अमित सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व किसानों के मसीहा देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह केेे जयंती के अवसर प्रगति शील किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कर्मचारी के अलाव प्रधानगण भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button