दिल्लीबड़ी खबर

दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार थार की बाइक से टक्कर, दो की मौत

दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार शाम तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करीब 50 वर्षीय अंजू और 45 वर्षीय सुखबीर के रूप में हुई है। दोनों एनडीएमसी में काम करते थे और ड्यूटी के बाद द्वारका की ओर जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह सड़क पर फिसल गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही थार उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button