उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुरादाबाद

मुरादाबाद में भाजपा की बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बुद्धि विहार स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निरंतर संवाद और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

नवनियुक्त महानगर प्रभारी और प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र कुमार जांगड़ा ने अपने प्रथम मुरादाबाद आगमन पर हुए स्वागत के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी के तहत कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर भी चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक का संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व सांसद वीर सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button