धर्म-आस्थासम्भल

हयातनगर में धू-धू कर जला रावण का 35 फिट ऊंचा पुतला

जय श्री राम के नारों के साथ लोगों ने किया भगवान राम ने किया रावण का वध

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

*जस्ट एक्शन संवादाता* ब्यूरो चीफ मनसाफ कुमार*

श्री आदर्श रामलीला कमेटी हयातनगर के तत्वावधान में दशहरा मेला में शुक्रवार को 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला फूंका गया। आतिशबाजी के भव्य नजारे पेश हुए। दशहरा मेले में दूरदराज से आए हजारों लोगों ने झूला व चाट पकौड़ी का आनंद लिया।हयातनगर दशहरा मेला में शुक्रवार को दोपहर एक बजे से ही मेले में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने जहां मीना बाजार में खरीददारी करके चाट पकौड़ी का आनंद लिया। वहीं, बच्चों ने झूला झूलकर खिलौने खरीदे। दशहरा मेला में रामलीला का मंचन भी किया गया। जहां रावण का वध कर उसका पुतला फूंका गया जो धू-धूकर जला। श्री आदर्श रामलीला कमेटी हयात नगर द्वारा मेला दशहरा का उद्घाटन दिनाक 25,10,2023 को श्रीमती लता वार्ष्णेय नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी एवं अध्यक्ष पति श्री अखिलेश कुमार खिलाड़ी जी द्वारा किया गया जिसमैं मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित निर्दोष कुमार नीटू कटारिया जी (बहजोई) द्वारा किया गया जिसमें बच्चो ने चाट पकोड़ी का आनन्द लिया और पुलिस बिबस्था अच्छी रही मेला ग्राउंड मैं रंग बिरंगी रोशनी आतीबाजी का नजारा अच्छा दिख रहा था मेले मैं आस पास के गांव के लोगों ने मेला देखा जिसमैं मेला अध्यक्ष नीरज बजाज दिवाकर गुप्ता दिवाकर गुप्ता दीपक अंकुर पुष्कर हेमंत सुनील कुमार जयप्रकाश साहू दिनेश चंद विजयपाल गुप्ता योगेंद्र पाल योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे

जय श्री राम

Related Articles

Back to top button