उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबरराज्य

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए पीजी के 17 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसिलिंग 13 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए पीजी के 17 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसिलिंग 13 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। खास बात यह है कि काउंसिलिंग स्थल पर ही विद्यार्थियों को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

13 अगस्त को एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी केमिस्ट्री, एमए/एमएससी भूगोल और बीकॉम (पेड सीट) की काउंसिलिंग होगी। 14 अगस्त को सांख्यिकी, मास कम्युनिकेशन, बॉटनी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की प्रक्रिया होगी।

इसके बाद 18 अगस्त को अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी, जबकि 19 अगस्त को एमएसडब्ल्यू, इतिहास और समाजशास्त्र की काउंसिलिंग होगी। 20 अगस्त को राजनीति विज्ञान, जंतु विज्ञान, एमकॉम और एमएफए के विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।

काउंसिलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को मौके पर बने काउंटर से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने पर अभ्यर्थी की दावेदारी निरस्त मानी जाएगी और दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय की इस व्यवस्था से छात्रों को प्रवेश के बाद अलग-अलग कार्यालयों में जाकर ID कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड बनवाने की परेशानी नहीं होगी।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button