बड़ी खबर

आकाश आनंद का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला, दोनों को कहा ‘अंकल’

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया और कहा कि अब युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलना चाहिए।

आकाश आनंद ने कहा कि राहुल गांधी को वह ‘राहुल अंकल’ और अखिलेश यादव को ‘अखिलेश अंकल’ कहेंगे। उनके मुताबिक दोनों नेता अब युवाओं की पीढ़ी से अलग हैं और उत्तर प्रदेश में नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने इसी दौरान भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। आकाश आनंद ने रोजगार, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार से पिछले 10 वर्षों का हिसाब मांगा। उन्होंने सरकारी नौकरियों में बड़ी संख्या में पद खाली होने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप भी लगाए।

आकाश आनंद ने युवाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने BSP के लिए समर्थन जुटाते हुए मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया।

उनके इस बयान को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले BSP की युवा-केंद्रित राजनीतिक रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button