आगराउत्तर प्रदेशमनोरंजनराज्य
आगरा में आज रंगमंच की खास शाम, जूही बब्बर पेश करेंगी ‘एक लम्हा जिंदगी’

आगरा के सूरसदन सभागार में आज, 22 अगस्त को चर्चित नाटक ‘एक लम्हा जिंदगी (A Love Story 1938–1979)’ का मंचन होगा। नाटक की लेखिका, निर्देशक और मुख्य अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी हैं।
यह विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। नाटक में मानवीय रिश्तों की गहराई, भावनाओं के उतार-चढ़ाव और जिंदगी के खास पलों को कहानी के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रवेश ई-पास या आमंत्रणपत्र के माध्यम से होगा। आयोजकों ने दर्शकों से समय पर पहुंचने की अपील की है। साथ ही, कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाने की अपील भी की गई है।
Poonam Report



