
मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार सुबह नवलखा चौराहे पर नर्मदा जल सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फूटने के बाद हजारों लीटर पानी तेज़ी से सड़कों पर बहने लगा, जिससे पूरा इलाका नदी जैसा दिखाई देने लगा।
पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह यातायात प्रभावित हुआ और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति भी बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और जल प्रदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन की मरम्मत के बाद जलापूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से मरम्मत कार्य पूरा होने तक सहयोग करने और प्रभावित क्षेत्रों में पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने की अपील की है।
Poonam Report



