उत्तर प्रदेशगाजीपुर
अम्बेडकर जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस का शुभारम्भ
अम्बेडकर जी के 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सम्मान देने के उद्देश्य से 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ
गाजीपुर 27 नवम्बर, 2023 (जस्ट एक्शन)- कल दिनांक 26.11.2023 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संजय कुमार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की अध्यक्षता में प्रातः 11ः00 बजे डा0 बी0आर0 अम्बेडकर जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस का शुभारम्भ जनपद न्यायालय गाजीपुर के दस कक्षीय सभागार में किया गया। इस अवसर पर श्री राहुल कात्यायन, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गाजीपुर, श्री मोहम्मद गजाली, स्पेशल जज (एस0सी0/एस0टी0 पी0ए0 एक्ट) गाजीपुर, श्री संजय कुमार यादव-प्रथम, स्पेशल जज ( ई0सी0एक्ट) गाजीपुर, श्री राकेश कुमार स्पेशल जज पॉक्सो, गाजीपुर एवं न्यायिक अधिकारीगण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में उपस्थित हुए। माननीय जनपद न्यायाधीश गाजीपुर द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को भारतीय संविधान में निष्ठा रखने एवं संविधान का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलायी गयी।
विजय कुमार- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि सन् 2015 में सरकार द्वारा डा0 बी0आर0 अम्बेडकर जी के 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सम्मान देने के उद्देश्य से 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था तभी से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। बाबा साहब डा0 बी0आर0 अम्बेडकर जी का हमारे संविधान निर्माण में बहुत ही योगदान रहा है और वो प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे है। संविधान किसी भी देश के सिद्धांतो व नियमों का संग्रह होता जिसके आधार पर उस देश का शासन संचालित किया जाता है। हमारा संविधान 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। स्वप्न आनंद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि संविधान दिवस मनाने का मूल उद्देश्य सभी को समानता एवं बराबरी का अधिकार देना एवं संविधान की सर्वोच्चता है।



