अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

मजदूर पिता को बेटे से जान माल का खतरा

मुकामी पुलिस मौन, सुनवाई करें कौन

तारुन अयोध्या।

तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम नेतवारी चतुरपुर निवासी राम सँवारे कोरी नामक बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर अपने ही बेटे से जानमाल की रक्षा की गोहर लगाई है। बुजुर्ग का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा गोबिंद पहली पत्नी सुनीता व उसके पांच बच्चों के रहते वह दूसरी पत्नी लेकर घर आया है।जिसके एक पांच बर्ष का बेटा भी हैं। गोबिंद अपने पिता से जबरन उनके खाते की भूमि को दूसरी पत्नी के बेटे के नाम करने का दबाव बना रहा है और इस कार्य मे उनकी पत्नी इसमें सहयोग करती है। बुजुर्ग पिता ने बेटे से पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी घर लाने का विरोध किया तो बेटा उन्हें गाली गुप्ता जानमाल की धमकी देकर उन्हें जान से मारने की नीयत से साथ धारदार हथियार लेकर चल रहा है।जिससे बुजुर्ग पिता बेटे के भय से दूसरे छोटे बेटे रविन्द्र के साथ अलग रह रहा है। बुजुर्ग का आरोप हैं कि उसने कई बार इस सम्बंध में स्थानीय तारुन थाना पुलिस से शिकायत किया लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की।उधर बुजुर्ग की पहली बहू सुनीता अपने बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही हैं।

Related Articles

Back to top button